Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

भाजपा ने अल्पसंख्यक वोट बांटने काे हुमायूं कबीर से किया 1000 करोड़ का समझौता : तृणमूल कांग्रेस

पार्टी ने दावा किया कि भाजपा ने अपने पूर्व विधायक हुमायूं कबीर और उनकी नई पार्टी आम आदमी उन्नयन पार्टी के साथ 1000 करोड़ रुपये का समझौता किया है, ताकि उन सीटों पर अल्पसंख्यक मतों का बंटवारा किया जा सके, जहां उनकी पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

09 Apr 2026

भाजपा ने अल्पसंख्यक वोट बांटने काे हुमायूं कबीर से किया 1000 करोड़ का समझौता : तृणमूल कांग्रेस

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी दो चरणों में हाेने वाले विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाए। पार्टी ने दावा किया कि भाजपा ने अपने पूर्व विधायक हुमायूं कबीर और उनकी नई पार्टी आम आदमी उन्नयन पार्टी के साथ 1000 करोड़ रुपये का समझौता किया है, ताकि उन सीटों पर अल्पसंख्यक मतों का बंटवारा किया जा सके, जहां उनकी पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस के नेता फिरहाद हकीम, अरूप बिस्वास और पार्टी के प्रदेश महासचिव कुनाल घोष ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में एक कथित वॉइस रिकॉर्डिंग भी जारी की। इस रिकॉर्डिंग में कथित तौर पर हुमायूं कबीर एक अज्ञात व्यक्ति से बातचीत करते हुए सुनाई दे रहे हैं।

हालांकि, समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार इस वॉइस रिकॉर्डिंग की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है।

यह रिकॉर्डिंग उस समय जारी की गई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व मिदनापुर जिले के हल्दिया में एक बड़ी चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। राज्य में उस दिन उनकी तीन सभाएं प्रस्तावित थीं।

वॉइस रिकॉर्डिंग में हुमायूं कबीर यह कहते हुए सुने गए कि यदि भाजपा इस बार अधिकतर हिंदू मतों को अपने पक्ष में कर लेती है, तो वह मुस्लिम मतों के बंटवारे में भूमिका निभाएंगे, जिससे राज्य में तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से हटाया जा सके।

वॉइस रिकॉर्डिंग में वह यह भी कहते हुए सुने गए कि यदि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है तो वह और उनकी पार्टी नए मुख्यमंत्री को पूरा समर्थन देंगे।

इसके अलावा उन्होंने कथित तौर पर यह भी दावा किया कि वह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के संपर्क में हैं।

संवाददाता सम्मेलन में फिरहाद हकीम ने कहा कि हुमायूं कबीर को यह भूल नहीं करनी चाहिए कि अल्पसंख्यक मतदाता नासमझ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हुमायूं कबीर पैसों के लिए भाजपा के साथ समझौता कर सकते हैं, लेकिन आम अल्पसंख्यक मतदाता ऐसा नहीं करेंगे।

इस मामले में हुमायूं कबीर की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा ने अल्पसंख्यक वोट बांटने काे हुमायूं कबीर से किया 1000
पार्टी ने दावा किया कि भाजपा ने अपने पूर्व विधायक हुमायूं कबीर और उनकी नई पार्टी आम आदमी उन्नयन पार्टी के साथ 1000 करोड़ रुपये का समझौता किया है, ताकि उन सीटों





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News